
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए खाद्य विभाग के गेहूं ई -उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर के लिए पंजीयन कार्यवाही 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार सागर जिले में गेंहूँ का पंजीयन कार्य जिन105 केंद्रों पर किया जा रहा है, उन ही केन्द्रों पर चना एवं मसूर का पंजीयन कार्य निर्धारित तिथि 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक किया जायेगा। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था के तहत स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों एवं पूर्व वर्ष की भांति सहकारी समितियों द्वारा (सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्रों पर उपलब्ध होगी) पंजीयन सशुल्क पचास रूपये देकर एमपी आनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्रों, कामन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर भी सशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों से अपील की गई है कि अपनी उपज का पंजीयन कराने से पहले आधार नंबर से बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर, को लिंक अवश्यक रूप से करा लें, किसान पंजीयन हेतु आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के उपरांत ही पंजीयन किया जा सकेगा।
किसान पंजीयन की कार्यवाही राजस्व विभाग के आनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त गिरादावरी के आंकडे के आधार पर की जा रही है। पंजीयन पोर्टल पर किसान द्वारा बोया गया रकबा अथवा फसल के संबंध में अंतर होने पर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के यहा संशोधन / सुधार की व्यवस्था शासन द्वारा प्रदान की गई है । किसी भी प्रकार की विसगति प्रदर्शित होने पर संबंधित तहसीलदार के कार्यालय में तत्काल संपर्क करना होगा ,किसान की भूमि एक ही जिले के अन्य ग्रामों में है तो पंजीयन में दूसरे ग्राम की फसल की रकबे को जोड़ा जा सकेगा यदि भूमि किसी अन्य जिले में है, तो किसी को अपनी सदस्य समग्र आईडी एवं आधार का उपयोग करते हुए दूसरे जिले में भी पंजीयन करना होगा समिति भूमि स्वामी होने पर सभी हिस्सेदारी अपने-अपने हिस्से में आने वाली भूमि पर बोई गई फसल का पंजीयन कर सकेंगे। किसानों भाईयो से अपील की है कि निर्धारित तिथि 16 मार्च 2026 के पूर्व शीघ्र अति शीघ्र अपने नजदी की पंजीयन केंद्र पर जाकर किसान चना एवं मसूर का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।






