A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेलगाड़ी आज पहली बार चुरहट पहुंची

  • * रीवा–सीधी रेल परियोजना में बड़ी उपलब्धि, रामपुर नैकिन–चुरहट सेक्शन पर पहली लोडेड ट्रेन पहुंची

  • * ट्रैक कार्य पूर्ण, विद्युतीकरण तेजी से जारी—जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम

IMG 20260330 WA0013सीधी। रीवा–सीधी रेल परियोजना के अंतर्गत रामपुर नैकिन–चुरहट रेलखंड पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्य अभियंता निर्माण सीधी श्री अभिलाष मीना एवं श्री घमंडी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर ट्रैक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सेक्शन पर आज पहली बार डीजल इंजन के साथ लोडेड ट्रेन सफलतापूर्वक पहुंची, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके साथ ही रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे आगामी समय में रेल संचालन और अधिक सुगम एवं आधुनिक होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस उपलब्धि से सीधी जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है, जिससे क्षेत्र के विकास, आवागमन एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।उन्होंने इस सफलता के लिए जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के प्रभावी समर्थन से कार्य समय पर पूर्ण किया जा सका।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!