
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 01 अप्रैल 2026
===-: राष्ट्रीय जनगणना 2026-27, का प्रथम चरण आज बुधवार 01 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जनगणना का प्रथम चरण आज 01 अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की सूची – मकानों की गिनती की जायेगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, इसमें नागरिकों से उनकी जाति पूछी जायेगी। इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगी। जनगणना कर्मचारी मोबाईल एप्प के माध्यम से डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर एकत्रित कर सकेंगे। जानकारी अनुसार जनगणना में स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव इन जोड़ों को भी शादीशुदा ही माना जायेगा। जनगणना मे मोबाईल फोन में एफएम और यूट्यूब देखने को भी गिनती मे रखा जायेगा। जनगणना करने वाले कर्मचारी नागरिकों से 33 प्रकार के सवाल पूछेगे। आईये जानते हैं कि इन 33 सवालों के अतिरिक्त और कौन से ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं और इनमा से किनका जवाब देना हि और किन सवालों का जवाब नही देना है’-: 33 सवाल जानके जवाब देना जरूरी होगा-: भवन नंबर, नगर या स्थानीय प्राधिकारी या जनगणना नंबर, मकान नंबर, मकान के फर्श मे लगा प्रमुख सामग्री, मकान के दिवार मे लगाई गई प्रमुख सामग्री, मकान के छत को बनाने में उपयोग मे लाई गई प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की वर्तमान संकट स्थिति, घर टर रहने वाले परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान मे बने हुए कमरों की संख्या, परिवार मे विवाहित सदस्यों की संख्या, घर में पेयजल का प्रमुख स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, घर पर लगी बिजली का प्रमुख स्रोत, घर मे शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, घर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी, घर में स्नानघर की उपलब्धता, घर मे रसोई गैस/ एलपीजी/ पीएनजी कनेक्शन की जानकारी, घर पर खाना पकाने के उपयोग मे लाया जाने वाला मुख्य ईधन, घर मे रेडियो/ ट्रांजिस्टर , टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, , लैपटॉप/ कम्प्यूटर, टेलीफोन/ मोबाईल फोन/ स्मार्टफोन, साईकिल/ मोटरसाइकिल/ स्कूटर/ मोपेड आदि, कार/जीप/ वैन आदि, घर मे उपयोग मे लाया जाने वाला मुख्य अनाज, मोबाईल फोन नंबर। । प्राप्त जानकारी अनुसार जनगणना के दोनो चरणों में स्व- गणना ऑनलाइन सुविधा भी इस बार दी गई है। सेल्फ एनयुमरेशन एक बेव पोर्टल के माध्यम से होगा, जिसमे की लोग घर घर सर्वे से पंद्रह दिन पहले अपनी समस्त जानकारी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे। बेव पोर्टल पर फार्म भरने के लिए सोलह भाषाएं भी दी गई हैं। जो लोग स्व गणना नही कर पायेंगे, वे पारंपरिक रूप से सरकारी कर्मचारी के घर पर आने पर अपनी जानकारी दे सकते हैं। और जिन्होने ऑनलाइन फार्म भरा होगा उनका डेटा वेरिफाई करने के लिए सरकारी कर्मचारी घर पर आयेंगे। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए-: http://www. se• census•gov.in पर जाना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार लोग 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी ऑनलाइन तरीके से दर्ज कर सकेंगे। जिसके बाद 01 मई से लेकर 30 मई 2026 तक छग प्रदेश भर मे मकानों का सूचीकरण तथा आवास जनगणना के लिए घर घर सर्वे कार्य शुरू किया जायेगा। राज्यवार जनगणना की तारीख इस तरह है-: अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड; गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओड़िसा, सिक्किम- स्व-गणना- 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026तक, मकानों का सूचीकरण- 16 अप्रैल से 15 मई 2026तक।। गुजरात, दादरा, नगर हवेली, दमन दीव- स्व गणना- 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026, मकानों की सूचीकरण- 20 अप्रैल से 19 मई 2026। उत्तराखंड मे- स्व गणना- 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026, मकानों का सूचीकरण- 25 अप्रैल से 24 मई, । मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा राज्य मे- स्व गणना- 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026तक, मकानों का सूचीकरण- 01 मई से 30 मई 2026। बिहार राज्य मे- स्व गणना- 17 अप्रैल से 01 मई, मकानों का सूचीकरण- 02 मई से 31 मई तक।। तेलंगाना राज्य- स्व गणना- 26 अप्रैल से 10 मई, मकानों का सूचीकरण- 11 मई से 09 जून 2026तक।। पंजाब मे- सव गणना- 30 अप्रैल से 14 मई, मकानों का सूचीकरण- 15 मई से 13 जून 2026 ।। दिल्ली नगर निगम, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, मेघालय- स्व गणना- 01 मई से 15 मई तक, मकानो का सूचीकरण- 16 मई से 14 जून 2026। उत्तरप्रदेश-: स्व गणना- 07 मई से 21 मई, मकानो का सूचीकरण- 22 मई से 20 जून 2026। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुड्डुचेरी- स्व गणना- 17 मई से 31 मई।, मकानो का सूचीकरण- 01 जून से 30 जून 2026।। हिमाचल प्रदेश- स्व गणना- 01 जून से 15 जून, मकानो की गिनती- 16 जून से 15 जुलाई 2026,। केरल, नागालैंड- स्व गणना- 16 जून से 30 जून, मकानो की गिनती- 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026। तमिलनाडु; त्रिपुरा- स्व गणना- 17 जुलाई से 31 जुलाई, मकानो की गिनती- 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026। असम- स्व गणना- 02 अगस्त से 16 अगस्त, मकानो की गिनती- 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026। मणिपुर- स्व गणना- 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026, मकानो की गिनती- 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल- स्व गणना फार्म भरना- अभी तय नही किया गया, ।। अब जानते कौन से सवालो का जवाब नही देना है-: जनगणना कर्मचारी यदि आप से आमदनी, महिने की आय या बैंक बैलेंस से संबंधित जानकारी मांगते है तो इनका जवाब नही देना है। जनगणना कर्मचारी कोई दस्तावेज जैसे की पैन कार्ड, या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाने का दबाव बनाते है तो दबाव मे नही आना है। बैंक खाता नंबर या ओटीपी जैसे निजी विवरण साझा नही करना है। लिव इन , काफी समय से एकसाथ रह रहे जोड़ों को जनगणना कार्य के दौरान विवाहित युगल के रूप मे माना जायेगा। मोबाईल मे एफएम है तो इसे रेडियो की गिनती मे रखा जायेगा। मोबाईल फोन पर यूट्यूब देखना टीवी के रूप मे नही माना जायेगा। ट्रेक्टर को कार जीप आदि वाहन की श्रेणी मे दर्ज नही किया जायेगा। ई रिक्शा, ऑटो कार या बाइक नही माने जायेगे। घर पर नल हो और फिर भी बोतल या कैन का पानी मंगाते है तो इसे बोटलड वाटर मे लिखा जायेगा । घर के एक भाग मे खाना बनाते है और सोते भी है तो इसे अलग से रसोई नही माना जायेगा। रसोई तभी लिखी जायेगी जबकि घर मे अलग से इसके लिए व्यवस्था हो।






