
संवाददाता हेमन्त नाग
*मन्दिर में जमकर उड़ा गुला, देररात्री तक चला फागोत्सव*
अंजड:- नगर के प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मन्दिर में बुधवार रात्रि को फागोत्सव धूम धाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया व मन्दिर परिसर में श्याम बाबा के संग होली खेलकर जमकर गुलाल उड़ाया।
नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में फागुन माह में फागमहोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात्रि को श्याम भक्तों द्वारा मन्दिर में रंग बिरंगी चटक कलर के गुलालो व फूलों की पंखुड़ियों से एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली।
जिसमे युवक, युवतियां, महिला व पुरुषों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया वही छोटे-छोटे बालक बालिकाओं में भी उत्साह चरम पर रहा व सभी ने फाग गीतों, श्याम भजनों व होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए व नाचते गाते व झूमते हुए गुलाल उड़ाया जिससे पूरा मन्दिर परिसर रंग बिरंगी गुलाल से सराबोर हो गया।
बुधवार शाम 7:30 बजे श्याम बाबा की संगीतमय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया तथा रात्रि 8:30 बजे बाबा की भोग आरती के बाद पण्डित बसन्त शर्मा ने श्याम बाबा को गुलाल लगाया व श्याम बाबा को गुलाल लगाते ही उपस्थित सैकड़ो भक्तों ने जय श्रीश्याम के जयकारे के साथ फागोत्सव की शुरआत करि जो देर रात्रि 11 बजे तक चलता रहा।
सभी श्याम भक्त डीजे पर भजनों के साथ जमकर थिरके।
डीजे पर गुजराती गरबा, संजामाता के लोकगीतों, भोलेनाथ व श्याम भजनों के अलावा निमाड़ी गीतों बजाए गए जिसपर भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए व झूमते हुए श्याम भक्तों पर सेवादारों ने फूलों की पंखुड़ियों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया।
फागोत्सव रात्रि 9 बजे से शुरू हुआ जो देररात्री 11 बजे तक चलता रहा उसके बाद श्याम बाबा की शयन आरती की गई।
आमलकी एकादशी पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़:-
27 फरवरी, शुक्रवार को आमलकी एकादशी है जिसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है।
फागुन माह की बड़ी एकदशी होने से मन्दिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी, लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओ के आने की संभावना है।
रंगभरी एकादशी पर श्याम मन्दिर में श्याम बाबा का विदेशी फूलों से आकर्षक श्रंगार, 56 व्यंजनो का भोग, महाप्रसादी का वितरण, भजन सन्धा सहित अनेक आयोजन किये जायेंगे।
श्याम भक्त तैयारियों में जुटे है।