
रांची में नगर पालिका चुनाव 2026 की मतगणना शुरू, सुबह 8 बजे से प्रक्रिया जारी।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो। साथ ही आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने, मतगणना एजेंटों एवं पर्यवेक्षकों के साथ समुचित समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, पीडी आईटीडीए संजय कुमार भगत, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई