
बालोतरा : जिले के कल्याणपुर के पास एमआर ट्रेवल्स की बस के साथ सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जिससे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।_