
पक्षियों को अठखेलियो को निहारा ध्यान से
कंकु विजय महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने जोधुपर के रमणीय स्थानो का किया भ्रमण
पाली 27 फरवरी। शहर के कंकु विजय महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण मे जोधपुर के विभिन्न रमणीय स्थानो पर जाकर रोचक जानकारी के साथ ही पक्षियों को अठखेलियो को ध्यान से निहारा।
कॉलेज निदेशक अभिषेक जैन व प्राचार्य डॉ करण सैन ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियो का दल जोधपुर में नवनिर्मित अक्षर धाम मंदिर की बेजोड़ शिल्पकला व प्रस्तरों पर उत्कीर्ण भिन्न-भिन्न कलाकृति देखकर सभी आश्चर्यकित रह गए । उन्होेने मंदिर में स्वामी नारायण प्रभु के दर्शन कर, भोजन ग्रहण किया गया ।तत्पश्चात् भ्रमण माचिया सफारी पार्क में भिन्न भिन्न प्रजाति के जंगली जानवरों व पक्षियो की अठखेलियो को नजदीक से निहारते हुए कायलाना झील पर नौका विहार का आनंद लिया।
मेहरानगढ़ दुर्ग का निहारा वैभव – सैन ने बताया कि भ्रमण दल ब्लू सीटी जोधपुर का सिरमौर मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचा। जहाॅ उन्होने दुर्ग की भव्यता व प्राचीन धरोहर को देख सभी बेहद प्रसन्न हुए गाइड द्वारा दुर्ग के इतिहास की जानकारी प्रदान की गई, जो सभी के लिए ज्ञान वर्धक साबित हुई। वहा से दल मंडोर पार्क पहुंचा जहा उन्होने शाम को पार्क में होने वाले लेजर लाइट शो में मण्डोर के इतिहास को दिख व सुनकर सभी को निर्माताओं शासकों पर गर्वानुभूति अहसास किया। इस मोके पर व्याख्याता प्रीति पंवार, लता महावर, दिनेश विश्नोई,प्रवीण द्विवेदी. आजाद सैन उपस्थित रहे।
