झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के रटलाई में सांसद दुष्यंत सिंह के क्षेत्रीय प्रवास के दौरान जनसमर्थन की अभूतपूर्व झलक देखने को मिली। रीछवा-रटलाई-मंडावर मंडल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और विश्वास का माहौल नजर आया।कार्यक्रम के दौरान गांव-गांव से पहुंचे लोगों ने सांसद के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। पदयात्रा में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “राजा साहब” के प्रति अपना विश्वास जताया। आयोजन स्थल पर जनसमूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया।इस अवसर पर समाजसेवी आयुष गुप्ता ने सांसद का अभिनंदन करते हुए भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा भेंट की। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और विकास की मंगलकामना का प्रतीक है। आयुष गुप्ता ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह क्षेत्र के विकास, सड़क, पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।प्रतिमा ग्रहण करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और हर गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में सुजान तंवर, सीताराम तंवर, नानुराम, कंवरलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुराड़खेड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम हरिपुरा, श्योपुर खेड़ली, काल्याखेड़ी, झंडाखेड़ा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।अंत में समाजसेवी आयुष गुप्ता ने सभी ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की एकता, सामाजिक समरसता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। रटलाई में आयोजित यह कार्यक्रम जनविश्वास, सांस्कृतिक आस्था और मजबूत नेतृत्व के प्रति समर्थन का सशक्त संदेश बनकर उभरा। 
2,501 1 minute read
