A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रुड़की में नई ऊर्जा: मोनू राणा बने जिला महामंत्री, 2027 विधानसभा को लेकर भरी हुंकार

(फुरकान अंसारी)

रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला महामंत्री पद पर मोनू राणा की नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नवनियुक्त जिला महामंत्री मोनू राणा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित और सशक्त बनाया जाएगा।

मोनू राणा ने कहा,

“अल्पसंख्यक मोर्चा का उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। मैं पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में संगठन की मजबूती के लिए हम पूरी ताकत के साथ कार्य करते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अल्पसंख्यक हित और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करें और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी ने कहा कि मोनू राणा एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मोनू राणा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा 2027 विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर अजहर प्रधान, इसरार अल्वी, शहजाद, इदरीसी, नसीम रामपुर, इकराम, सैयद अली, अरशद, कुर्बान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!