A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगाजीपुरचन्दौलीप्रयागराजमीरजापुरसोनभद्र
Trending

होली के दृष्टिगत सुकृत पुलिस चौकी पर की गई पीस कमेटी की बैठक

Oplus_131072

अखिल चौरसिया

सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में होलिका दहन/होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारी वर्ग की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को होलिका दहन/होली के दिन सतर्कता बरतने की बात कही गई तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो इसके लिए भी जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। वहीं चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने उपस्थित लोगों को अपना संपर्क नंबर प्रदान दिए और आग्रह किए कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सुविधा के लिए आप कभी फोन काल के जरिए सूचित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!