
जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग कर आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया।



डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे जनपद के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष द्वारा आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर व रमजान माह के अवसर पर सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले चिह्नित हॉट स्पाट पर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं गहन चेकिंग किया जा रहा है ।
आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुये आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।