A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

सड़क जाम और हंगामे के बाद प्रशासन सख्त, नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू

रमना पुलिस ने गोपनीय रखे आरोपियों के नाम, वीडियो फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ रमना सड़क हादसे में युवक पंकज बियार की मौत के बाद भड़के आक्रोश और पुलिस पर हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रमना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने तथा पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कुछ नामजद समेत करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

FB IMG 1775059323766
एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Videoshot 20260403 124823
गौरतलब है कि बुधवार को हुए सड़क हादसे में पंकज बियार की मौत के बाद गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा–नगर उंटारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। इस दौरान घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

FB IMG 1775059323766
स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब भीड़ में शामिल कुछ उग्र लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया।Videoshot 20260403 124740एसडीपीओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर नामजद आरोपियों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, ताकि जांच प्रभावित न हो। पुलिस वीडियो फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

Videoshot 20260403 124637
वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!