
संरक्षक बने असलम मंसूरी, 9वीं बार सचिव बने सुनील पांडे
#लोयाबाद मोड़ पर सोमवार को लोयाबाद पर चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव हुआ।राजकुमार महतो दुसरी बार अध्यक्ष,मो असलम मंसूरी संरक्षक,सुनील पाण्डे नौवीं बार सचिव तथा कोषाध्यक्ष विजय सत्नालिका निर्विरोध चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप जिला चैंबर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल,केन्दुआ पुल चैंबर के अध्यक्ष रंजीत मद्धेशिया,उपेन्द्र श्रीवास्तव, केन्दुआ पुल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद थे।
दिन के करीब 12 बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा हुई जिसमें पांच सालों का हिसाब व किताब व्योरा दिया गया।व्यवसायियों ने इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया।चुनाव से पहले सभी व्यवसायियों ने एक स्वर में कहा कि जब से मो असलम मंसूरी संरक्षक और राजकुमार महतो अध्यक्ष बने हैं वे लोग निर्भिक होकर व्यवासाय कर रहे हैं। पहले कोई भी उनलोगों को डरा धमका देता था लेकिन जब से ये लोग पदाधिकारी बने हैं तब से यहां के दुकानदार काफी खुश हैं। #अध्यक्ष राज कुमार महतो व मो असलम मंसूरी ने कहा कि व्यवसायियों ने जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें चुना था उस पर वे खरा उतरने का प्रयास किया है।व्यवसायी निर्भिक हो कर व्यापार करे।किसी से डरने की जरूरत नहीं।मौके पर सलेश वर्णवाल मुकेश शर्मा सुमन साव पिंटू केसरी संतोष महतो विजय मोदी सोनु मोदी जितेंद्र वर्णवाल पिंटू अंसारी फिरदौस अंसारी मनव्वर अंसारी सत्येंद्र नोनियां सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे।






