A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

डिप्टी मेयर अरुन कुमार चौहान ने किया शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन

#लोयाबाद :- सेंद्रा ओटो वर्कशाप के समीप शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

#उदघाटन निगम के #डिप्टी मेयर अरुन कुमार चौहान ने किया। मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद निकाली गई गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में 51 कुंआरी कन्याएं सर पर कलश लेकर तथा श्रद्धालु धार्मिक पताके हाथ में लिए चल रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे धार्मिक नारों से इलाका भक्तिमय हो गया था। कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मदनाडीह रानी तालाब पहुंची। आचार्य ईश्वर शास्त्री ने मंत्रोचारण के बाद कलश में जलभरण कराया ।

#आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महायज्ञ की पुर्नहूति के बाद रात भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया है ।आज वेदीपूजन , अधिवास, आरती होगी ।मंगलवार को नगर भ्रमण होगा।महायज्ञ का यजमान अमरनाथ पासी व उनकी पत्नी सुमन सरोज है । कार्यकर्म को सफल बनाने में शिव मंदिर समिति के नवीन वर्मा, राम अवतार केवट, अमरनाथ पासी, संतोष चौधरी ,सुनील विश्वकर्मा, गुड्डू पासवान, रंजीत सिंह,श्रवन कुमार, दयानंद पासवान, पंकज कुमार, विट्टु शर्मा,उपेन्द्र यादव, सुलेखा देवी,बबीता देवी ,सहित अन्य सदस्य सराहनीय योगदान दे रहे हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!