A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें नमित मेहता आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का किया निरीक्षण

कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें नमित मेहता
आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का किया निरीक्षण7 8


पाली, 16 अप्रेल। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने गुरूवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने, कार्यस्थल पर सफाई व स्वच्छता बनाए रखने एवं राजकीय फाईलों के उचित संधारण के निर्देश दिए।

आबकारी आयुक्त ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान सभी से परिचय एवं दायित्व के संबंध में जानकारी ली। आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए कार्यवाही की संख्या में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी पाली ने आयुक्त मेहता का बुकें भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!