A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवाओं ने किया कृषि मंडी पाली का भ्रमण, खरीद प्रक्रिया व गुणवत्ता की मिली जानकारी’

युवाओं ने किया कृषि मंडी पाली का भ्रमण, खरीद प्रक्रिया व गुणवत्ता की मिली जानकारी’03 04 05 02

पाली, 15 मई। मेरा युवा भारत पाली एवं रसद विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 15 मई को दूसरे दिन युवाओं को कृषि मंडी पाली का भ्रमण करवाया गया। मंडी मैनेजर त्रितेष चारण ने बताया कि किसान को सर्वप्रथम राजस्थान सरकार की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अपने अनाज, जैसे चना, का पंजीकरण करवाना होता है। यह पंजीकरण गांव स्तर पर ई-मित्र या स्वयं के माध्यम से किया जा सकता है। एक हेक्टेयर में किसान अधिकतम 10 क्विंटल तक चना जमा करवा सकता है, इस प्रकार एक किसान औसतन 40 क्विंटल तक चना जमा करवा सकता है।

मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक भंवर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि किसान को निर्धारित तिथि की सूचना दी जाती है, जिस दिन उसे कृषि मंडी में आना होता है। नंबर आने तक किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की जाती है। मंडी में किसान के सामने ही अनाज की तौल कर बारकोड लगाया जाता है और पर्ची प्रदान की जाती है। जमा अनाज की राशि 10 से 15 दिनों के भीतर किसान के खाते में जमा कर दी जाती है।

कृषि उपज मंडी सचिव भागीरथ प्रजापत ने सरसों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरसों को देखकर उसके तेल की मात्रा का अनुमान लगाया जाता है तथा यह भी परखा जाता है कि कौन-सी सरसों तेल उत्पादन के लिए उपयुक्त नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान रसद विभाग के पुखराज पटेल एवं विवेक सिंह ने भी उपस्थित रहकर युवाओं को जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

मेरा युवा भारत के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक भंवर सिंह राजपुरोहित ने युवाओं से अपील की कि वे प्राप्त जानकारी को अच्छी तरह सीखें, ताकि आगे अन्य लोगों तक भी यह जानकारी पहुंचा सकें।

इस अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवा लक्ष्मी राजपुरोहित, कुसुम सैन, विक्रम वैष्णव, राणु राव, संपना पंवार, उर्वशी टांक, दिनसिखा, आयुष, हिमेश वर्मा, तरुण, भुवनेश तिवाड़ी, योगेश राजपुरोहित एवं बन्नेदान रतनु सहित अन्य ने सहयोग किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!