अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिलाधिकारी का सख्त रुख, मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा को दी प्राथमिकता
महराजगंज : तहसील निचलौल के नजारत अनुभाग में कार्यरत नियमित चपरासी स्वर्गीय नन्दलाल के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मामले में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदनशीलता और सख्ती के साथ सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नियुक्ति की कार्रवाई मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा और सहमति के अनुसार ही की जाए।
प्रार्थिनी सोना देवी पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल निवासी ग्राम पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, तहसील सदर, जनपद महराजगंज ने जिलाधिकारी के समक्ष दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 2 जनवरी 2026 को हो गया था। परिवार में पांच पुत्र हैं, जिनमें दो पुत्रों का विवाह हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र और उसकी पत्नी उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं तथा अलग रहते हैं।
सोना देवी ने अपने तीसरे पुत्र अभिषेक कुमार गौतम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की सहमति दी। अन्य पुत्रों अविनाश कुमार, अमिताभ कुमार और आदित्य कुमार ने भी इस पर सहमति जताई। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके भरण-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार गौतम निभा रहे हैं।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आरोपित पुत्र को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवार के प्रति जिम्मेदार एवं मर्यादित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा सभी संतानों का कर्तव्य है और इसके बदले किसी प्रकार की अपेक्षा करना अमानवीय है।
जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा के अनुरूप नियुक्ति संबंधी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जाए तथा संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाए।
कई बार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी नहीं बनी श्मशान घाट की सड़क, आखिर कहां अटक रही कार्रवाई?
31/08/2026
लखनऊ में अधिवक्तताओ के चैम्बर अवैध होने के कारण तोड़े जा रहे हैं लेकिन वही दूसरी तरफ बीच शहर में स्थित कैसरबाग बस अड्डा और रेजीडेंसी के सामने स्थित रोडवेज का वर्कशाप जिसकी वजह से प्रतिदिन भीषण जाम लगा रहता है इन दोनों को शहर से बाहर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसको भी तो हाई कोर्ट संज्ञान में ले, जिससे बीमार व्यक्ति समय पर बलरामपुर हॉस्पिटल तक पहुंच सके। #lucknowcivilcourt #lucknowhighcourt #lucknowpolice #lucknowTrafficPolice #YogiAdityanath #yogiadityanathgovernment #UttarPradeshGovernment
31/08/2026
भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।
31/08/2026
. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
31/08/2026
हिन्दू मुस्लिम के प्रतिक हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती का 778 वा उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न
31/08/2026
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
31/08/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-SSB अलर्ट,
31/08/2026
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,
31/08/2026
जिगनिहवा चौराहे पर राजू दास के खिलाफ पुतला दहन
31/08/2026
सिद्धार्थनगर में अपराधी प्रवृत्ति के चन्दन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!