

वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद द्वारा छाताबाद 04 नं० के पास आपसी रंजीश के कारण दिनांक 27.05.26 कोरे रात्री में हुए लड़ाई झगड़ा एवं फायरिंग की घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाधमारा के नेतृत्व में एक टिम का गठन किया गया था। इस संबंध में पुलिस द्वारा अपने लिखित बयान के आधार पर 20 नामजद एवं 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कतरास थाना कांड सं0-152/28. दि०-28.05.26. धारा-191(2)/191(3)/190/117(2)/118(1)/109 (1) भा०न्या०सं० एवं 25 (1-8)a/26/27 /35 आयुद्ध अधिनियम दर्ज कर Tecnical & Scientific (वैज्ञानिक एवं तकनीकि अनुसंधान) प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के क्रम में मारपीट एवं गोलीबारी की घटना में संलिप्त ० व्यक्तियों क्रमशः 1. आनंद कुमार यादव, उम्र 28 वर्ष, पे० स्व० राजेश यादव, सा० छाताबाद 04 नं0. 2. विवेक कुमार ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, पे० अनरूद्ध ठाकुर, सा० भगत सिंह चौक तेलियाबाँध, 3. करण कुमार दास, उम्र 32 वर्ष, पे० बोधी दास, सा० छाताबाद 05 नं०, सभी थाना कतरास, जिला धनबाद को पुलिस टिम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी आनंद कुमार यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं 02 चक्र जिंदा गोली को जप्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है एवं घटना के संबंध में बताया कि पुराना आपसी रंजीश के कारण अमित यादव एवं विकाश बजरंगी में हमेशा मनमुटाव एवं आपसी अबादत बनी रहती थी। दिनांक-27.05.26 को रात्री में दोनों के समर्थक भी आपस में मारपीट एवं एक दुसरे को डराने के उदेश्य 03-04 चक्र हवाई फायरिंग किये थे। हवाई फायरिंग के दौरान घटनास्थल के पास स्थित अपने घर के छत से तौशिफ अंसारी, पे० गुलाम अंसारी शोरगुल सुनकर नीचे देख रहे थे, इसी दरम्यान उनके कंधे में एक गोली लग गई थी। मारपीट में शामिल नीतिश यादव, पे० सदाश यादव, सा० आकाशकिनारी, थाना कतरास, जिला धनबाद के पैर में एक गोली लगी थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम पताः-
01. आनंद कुमार यादव, उम्र 28 वर्ष, पे० स्व० राजेश यादव, सा० छाताबाद 04 नं०, थाना कतरास, जिला धनबाद।
02. विवेक कुमार ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, पे० अनरूद्ध ठाकुर, सा० भगत सिंह चौक तेलियाबॉध, थाना कतरास, जिला धनबाद।
03. करण कुमार दास, उम्र 32 वर्ष, पे० बोधी दास, सा० छाताबाद 05 नं०, थाना कतरास, जिला धनबाद।
बरामद समानों की विवरणीः-
01. देशी पिस्टलः-01 अदद
02. जिन्दा गोलीः-02 अदद
03. गोली का खोखाः-02 अदद
4. एक काला रंग का स्कॉर्पियो रजि० सं०-JH10CK-0025










