A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति अभियान के तहत निचलौल कस्बे में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी .

FB IMG 1780079183939

निचलौल/महराजगंज।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

निचलौल कस्बे में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी .

महराजगंज: – मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा निचलौल में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा महिलाओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा जागरूकता पंपलेट वितरित करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 एवं 1930 की जानकारी भी दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!