A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक की दिए निर्देश

IMG 20260529 WA0004

लखनऊ।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

वर्ष 2017 से मई 2026 तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में कुल 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसी अवधि में 1,60,819 पुलिस कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं, ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिलें और प्रदेश की कानून-व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!