A2Z सभी खबर सभी जिले की

एन एच 24 पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक मजदूर की मौके पर मौत व दो घायल 

FB IMG 1780078221852 FB IMG 1780078213999

कोल्हुई/महराजगंज

एन एच 24 पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक मजदूर की मौके पर मौत व दो घायल

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी पोखरे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर बैठे मजदूर सड़क पर जा गिरे। मृतक की पहचान बुद्धू (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घा*यलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कोल्हुई पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!