Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली:18 जून तक जिले में लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ।

FB IMG 1781331027745

 

 

सिंगरौली: 12 से 18 जून तक जिले में लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर होंगे शिविर आयोजित, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति।

सिंगरौली :  कलेक्टर (ग्रामीण विकास) जिला सिंगरौली द्वारा जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जून से 18 जून 2026 तक विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याणकारी शिविरों के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में सामुदायिक भवन बिलौंजी में 15, 16 एवं 18 जून को जिला स्तरीय शिविर आयोजित होगा, जबकि जनपद पंचायत बैढ़न में 12, 13 एवं 15 जून, जनपद पंचायत देवसर में 15, 16 एवं 18 जून तथा जनपद पंचायत चितरंगी में 15, 16 एवं 18 जून को विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए संबंधित क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन, समस्याओं के निराकरण तथा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!