



सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नगर पालिका परिषद मकरोनिया के तत्वावधान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन रजाखेड़ी बजरिया में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया के निर्देश अनुसार नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार की विशेष उपस्थिति में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें नपा अध्यक्ष ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व दिवस पर नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया के निर्देश पर रजाखेड़ी बजरिया में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, आत्मबल और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के संकल्प का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग के महत्व, सही अभ्यास विधि एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षण के अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बंटी राठौर, योग प्रशिक्षक डॉ नितिन कोरपाल, गोकुल सिंह ठाकुर,पार्षद प्रतिनिधि दिनेश दक्ष, श्रीमति पूनम साह, श्रीमति रेखा वर्मा, डॉ परशुराम,यशवंत अहिरवार, कमल राठौर, चंदू शुक्ला,बद्रीविशाल साहू, अमित पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पालिका मकरोनिया के अधिकारियों कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।



