
आज दिनांक 07.07.2026 को जिलाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया की उपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01, थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत-कचौड़ी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित मामलों के त्वरित, प्रभावी एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया गया। साथ ही आमजन से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज में







