

महराजगंज।
एएसपी महराजगंज ने सर्किल सदर के विवेचकों का किया ओआर, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
महराजगंज – अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने थाना कोतवाली में सर्किल सदर के सभी विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा की गई।
एएसपी ने विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विवेचना में साक्ष्यों का निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से संकलन करने तथा न्यायालय में समयबद्ध आरोप पत्र भेजने पर जोर दिया।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं और न्यायालय से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने कहा कि प्रत्येक विवेचना में कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जाए और पीड़ितों एवं फरियादियों के साथ संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
सभी विवेचकों को विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
[yop_poll id="10"]





