A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ढारिया पहाड़ी पर पत्थरों के बीच मिला नर कंकालः साढ़े 8 महीने से लापता बुजुर्ग के रूप में हुई पहचान, पास में मिली फिनाइल की बोतल।

ढारिया पहाड़ी पर पत्थरों के बीच मिला नर कंकालः साढ़े 8 महीने से लापता बुजुर्ग के रूप में हुई पहचान, पास में मिली फिनाइल की बोतल।

IMG 20260808 200056
Oplus_131072
IMG 20260808 200029
Oplus_131072
IMG 20260808 181657
Oplus_131072

सोमेसर के ढारिया गांव की पास पहाड़ी पर शनिवार को पत्थरों के बीच एक नर कंकाल मिला है।। मवेशियों की तलाश में पहाड़ी की ओर गई कुछ लड़कियों की नजर पत्थरों के बीच फंसे कंकाल पर पड़ी। उन्होंने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।डुठारिया निवासी बुजुर्ग के रूप में हुई पहचान

 

ग्रामीणों की सूचना पर नाडोल और सोमेसर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। इसी दौरान डुठारिया निवासी मेघाराम जणवा चौधरी को कंकाल मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।

मेघाराम ने पुलिस को बताया कि उनके भाई घीसाराम (62) पुत्र मनाराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 नवंबर 2025 को रानी थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस जांच के दौरान कंकाल के पास मिले कपड़े, हाथ में पहनी घड़ी और अन्य सामग्री के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान घीसाराम के रूप में की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!