
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

हाथरस पुरदिलनगर । कन्या इंटर कॉलेज , पुरदिलनगर में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्रातः ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित अध्यापिकाएं , छात्राओं एवं अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के बन्धुओं ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य नीता देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीता देवी कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराती है। विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को तन, मन और धन से अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर नीता देवी ,ललित उपाध्याय, मानवेन्द्र सिंह, शशि शर्मा, अर्चना , ब्रज मोहन, सबिता यादव, भोला शंकर, रामसेवक गुप्ता , ॐ प्रकाश गुप्ता,चोब सिंह वर्मा, राजेश कुमार चैचाणी, सुरेश चन्द्र आर्य, दिनेश चन्द्र गुप्ता, शैलेश माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, अभिनव जाखेटिया, बंटी आर्य, , संतोष पाथोर, , हरीश गोयल (पत्रकार), राजकुमार (पत्रकार)आदि उपस्थित रहे।









