
ईशानगर। बिजली राजस्व संग्रह के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर ईशानगर वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता अमित भूषण ने विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
15 अगस्त 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र में अमित भूषण के कार्य की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र मुख्य अभियंता सेवकराम येमदे, सागर के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
जिम्मेदारी के साथ परिणाम देने की मिसाल
अमित भूषण ने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और कंपनी स्तर पर उनके कार्य को सराहना मिली।
सम्मान मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने अमित भूषण को बधाई दी। यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर परिणाम देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।









