A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हाथरस में इंसानियत शर्मशार, बाइक सवार दूधिया ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, घायल मजदूर अंधेरे में पड़ा रहा रोड किनारे

Screenshot 20260821 214528 Galleryहाथरस के हसायन थाना क्षेत्र में पुरदिलनगर रोड स्थित नगला उदैया के निकट गुरुवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हसायन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दूधिया ने मजदूर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी इंसानियत को शर्मशार करते हुए बाइक सवार घायल मजदूर को सुनसान सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

जानिए पूरा मामला क्या है? हाथरस

 

बताया गया है कि इंद्रनगर सिकतरा निवासी पूरन सिंह प्रजापति पुत्र श्रीपाल सिंह प्रजापति रोजाना की तरह गुरुवार को मजदूरी करने के लिए सिकंदराराऊ गए थे। दिनभर मजदूरी करने के बाद देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुरदिलनगर रोड पर नगला उदैया के निकट पहुंचे, तभी सामने से हसायन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार दूधिया ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरन सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार दूधिया कथित तौर पर घायल पूरन सिंह को सड़क किनारे पड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुनसान सड़क पर घायल मजदूर काफी देर तक मदद का इंतजार करता रहा।इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ बाइक सवार राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े घायल पूरन सिंह पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूरन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!