A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

कानून-व्यवस्था को लेकर IG रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की।बैठक में आईजी ने अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पोर्टल एवं ऑनलाइन सिस्टम में प्रविष्टियां समयबद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित रखने के साथ थाना स्तर के अभिलेखों एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड में समानता बनाए रखने पर जोर दिया।आईजी के निर्देशों के परिपालन में एसपी श्री सुनील शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रभावी कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ दीपिका मिंज, एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद दीवान, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!