A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राशन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डॉ. के.पी. यादव ने दिए सख्त निर्देश

FB IMG 1787467631996 1सागर संभाग की पहली समीक्षा बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. के.पी. यादव ने सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी और पन्ना जिलों की खाद्यान्न उपार्जन, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन पहुंचाने, लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण, खराब अनाज के स्टॉक का जल्द डिस्पोजल और व्यवस्थाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान राशन आपूर्ति बाधित न हो और बुंदेलखंड में चावल की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए।

आगामी धान उपार्जन को लेकर 10 प्रतिशत अतिरिक्त बारदाने की मांग समय से भेजने, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने और अनियमित समितियों को उपार्जन कार्य से दूर रखने के निर्देश दिए गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!