A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

एतकाफ में बैठे लोगो को फूल मालाओं से किया गया स्वागत, चांद रात में पहुंचे अपने घर।

*कुरावली* क्षेत्र में रमजान के आखिरी पहर में 10 दिन के एतकाफ (इबादत) में चार मोजिज समाज सेवियों ने दिन गुजरे। इस इबादत का मुस्लिम समुदाय में बड़ा मर्तवा है, जिस इलाके में कोई व्यक्ति एतकाफ में बैठता है वहा की खुशहाली ईश्वर तोफहे में देते है। इसी के चलते मोहल्ला पठानान से तारिक हुसैन, हबीब मंसूरी, कैफ अंसारी और अमरुद्दीन ने जमा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के अखरी पहर के 10 दिन गुजार कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए ईश्वर की इबादत की। इस इबादत में युवक को तय किए गए दिनो में अपना पूरा समय मस्जिद में गुजार कर समाज के सभी कार्यों से दूर रह कर ईश्वर की इबादत करनी होती है। चांद रात में इबादत पूरी होते ही घर और समाज के लोग फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मान के साथ घर ले आए। मस्जिद से लेने इलाके से सैकड़ों लोग पहुंचे जिनमे हाफिज असलम रज़ा, राशिद हुसैन, इरशाद अली खां, जाज़िब उमर, तफजुल हुसैन, अरिम खान, हुबाब, जरियाफ, एतशाम, शाजिर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!