A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

सोलन पुलिस ने धरा चरस का सौदागर हत्या के मामले मैं भी रहा है आरोपी

सोलन पुलिस ने धरा चरस का सौदागर

हत्या के मामले मैं भी रहा है आरोपी

दिनांक 11-04-2024 को जिला की स्पैशल टीम द्वारा जब वह गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये सोलन शहर में मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुमारहटटी बाईपास में आंजी के समीप देवेन्द्र सिंह निवासी चौपाल नामक व्यक्ति बैठा है और अपने साथ भारी मात्रा में चरस लेकर आया तथा वह सोलन में इसे बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर स्पैशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति जिसने अपना नाम *देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्री रोशन लाल निवासी गांव तुईल डा०खा० चम्बी तह० चौपाल जिला शिमला हि०प्र० उम्र 48 वर्ष* को काबू करके 502 ग्राम चरस सहित गिरफतार किया गया । इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 20 एन०डी०एण्ड पी०एस० एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया । आरोपी को आज दिनांक 12-04-2024 को माननीय अदालत में पेश किया जायेगा । उक्त मामले की जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है जिसके विरूद्ध पुलिस थाना चौपाल जिला शिमला में अभियोग दिनांक 12-03-2015 धारा 302,147,148, 149, 452,323,354,436,506,325 भा०द०स० के तहत पंजीकृत है जो विचाराधीन न्यायालय । अभियोग की जांच जारी है ।

Back to top button
error: Content is protected !!