A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना कड़ी मेहनत : धर्म कुमार यादव

उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना कड़ी मेहनत : धर्म कुमार यादव


बाराबंकी।छात्र -छात्राओं के लिए उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना उनके लिए कड़ी मेहनत,शिक्षा अध्यन में ईमानदारी व सच्ची लगन का सूचक है।उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने विकासखंड देवा के राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज कासिमगंज में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं शिवम,अभिषेक,दीपांश,अमितेश,विद्यांशी,नारायणी शुक्ला,गजेंद्र सिंह,रौनक़ कुमार,ज्योति यादव,दिब्यांश,ज्योति एवं दिव्या आदि को फूल माला व मेडल पहनाकर सम्मानित करने के उपरान्त व्यक्त किए।जानकारी के अनुसार सन 1981 से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर सैकड़ो शिक्षार्थी आज सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके है।विद्यालय प्रधानाध्यापक राम प्रकाश यादव के मुताबिक अनूप वर्मा बसंतपुर समीक्षा अधिकारी,दीपक वर्मा कटैयाहार प्रोफेसर काशी विद्यापीठ बनारस,राम हर्ष कश्यप देवकलिया बी एस एफ छत्तीस गढ़, राम शंकर गौतम ब्यूची सरकारी शिक्षक,रमाकांत यादव दुपहटा थलसेना,बिक्की आनंद उसरी शिक्षक,लवकुश टेरा खुर्द लेखपाल,सुनील कुमार वर्मा अजगना उत्तर प्रदेश पुलिस,सुशील वर्मा बसंतपुर बी एम एस, सुनील कुमार वर्मा बसंतपुर ए आई एम एस, इंदु प्रकाश वर्मा बसंतपुर जी आर एम रेलवे,मंजेश कुमार वर्मा बसंतपुर इंजीनियर अमेरिका,पंकज कुमार वर्मा राजापुर थल सेना,कुलदीप कुमार गौतम पलटा रेलवे इंजीनियर, आरती वर्मा दासखंड शिक्षक,कृष्ण चंद्र चौहान बैसुआ हिंदी प्रवक्ता कन्नौज,संजय कुमार बसंतपुर आई बी दिल्ली, संतोष वर्मा कटईयाहार लेखपाल आदि सैकड़ो लोग सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके है।इसी क्रम में उमरी निवासी जनकल्याण किसान एसोसिएशन चेयरमैन धर्म कुमार यादव के सुपुत्र अवधेश कुमार ने इस स्कूल से कक्षा बारह व संत कवि बाबा बैजनाथ गौरमेंट पी जी कॉलेज हरख से बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर सर्व प्रथम इलाहाबाद हाईकोर्ट में कनिष्ट लिपिक पुनः लोक निर्माण विभाग लखनऊ जवाहर भवन में क्लर्क के पद पर नौकरी कर रहें हैँ।अवधेश कुमार ने नौकरी करते हुए भी अभी तक चौदह प्रतिस्पर्धा प्रतियोगी परीक्षाएं पास की है।अध्यापकों की मेहनत व दी जा रही शिक्षा के प्रति खुशी जताते हुए चेयरमैन श्री यादव ने प्रधानाचार्य साहित उप प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र वर्मा,शिक्षक अश्वनी कुमार, अतुल गुप्ता,राम आशीष सिंह,विनीत कुमार यादव,राजीव यादव,देवेंद्र यादव,पंकज कुमार वर्मा,रमाकांत वर्मा,देशराज सिंह, शिक्षिका रेनू वर्मा बसंतपुर, सुषमा वर्मा,वहीदा परवीन,वंदना मौर्या, रेनू वर्मा मऊ को भी सम्माणपत्र भेंटकर सम्मानित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!