A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

मैनपुरी पुलिस नेअवैध शस्त्र फैक्ट्री को संचालित करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 22 तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण किए बरामद

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*मैनपुरी पुलिस नेअवैध शस्त्र फैक्ट्री को संचालित करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 22 तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण किए बरामद*

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। साथ ही फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया किशनी थाना क्षेत्र की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी इस दौरान उनके मुखबिर ने सूचना दी कि कुसमरा क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में कुख्यात हिस्ट्रीसीटर पूरन सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करता है और अवैध असलहो का निर्माण कर रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उस जगह की घेराबंदी करते हुए दबिश दी तो गांव दाउदपुर के पास ट्यूबवेल की आड़ में पेड़ों के नीचे अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक ने अपना नाम पूरन उर्फ राजेश कुमार और अजय कुमार बताया। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 22 देसी तमंचे और भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए।

आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोग अवैध शस्त्र बनाकर उन्हें बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। चुनाव के दौरान अवैध तमंचों की मांग ज्यादा बढ़ जाती है और रेट भी बहुत अच्छे मिल जाते हैं। जिसके कारण हम लोग तमंचे बनाने का काम कर रहे थे। यह तमंचे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक सप्लाई किए जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!