A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

कौशांबी में निकाह के दौरान दुल्हन की सहेलियों से छेड़छाड़

विरोध करने पर बारातियों और घरातियों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल

कौशांबी में रविवार की रात निकाह के दौरान छेड़छाड का आरोप लगाकर बाराती और घराती पक्ष के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मारपीट हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दुल्हन पक्ष से तहरीर लेकर आरोपी पक्ष के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। माला कोखराज के खलीलाबाद मोहल्ले का है।

Back to top button
error: Content is protected !!