A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

कोलकाता-कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल

कौशिक नाग-कोलकाता-कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन में बयान देने के कारण तृणमूल कांग्रेस ने कुणाल घोष को महासचिव पद से हटा दिया है और अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने आशंका जताई है कि कुणाल घोष की हत्या हो सकती है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के पूर्व सांसद कुणाल घोष की हत्या हो सकती है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कुणाल घोष सच बोलने लगे हैं, जो मुख्यमंत्री को पसंद नहीं है. बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन में बयान देने से नाराज पार्टी ने कुणाल घोष को महासचिव के पद से हटा दिया है. इसे लेकर बंगाल की सियासत में घमासान मचा हुआ है. कुणाल घोष को मतदान के बीच एक रक्तदान शिविर में उत्तरी कोलकाता के भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के साथ एक मंच पर देखा गया था. उस मच पर वह तापस रॉय में पक्ष में बयान दिया था. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सुदीप बंद्योपाध्याय से तकरार के बीच कुणाल घोष की टिप्पणी को पार्टी ने ठीक से नहीं लिया. हालांकि तृणमूल का दावा है कि कुणाल घोष की टिप्पणी उनकी अपनी है. इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.
हालांकि अधीर चौधरी ने दावा किया, ”कुणाल घोष अब सीधी बात करने लगे हैं. यह ममता बनर्जी को पसंद नहीं है. कुछ दिनों बाद ही कुणाल घोष को जेल में डाल दिया जाएगा. उसकी हत्या हो सकती है. झूठे मामले में जेल भी हो सकती है.”

WhatsApp Image 2024 05 04 at 07.36.46

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!