A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

विकलांगों ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक*

विकलांगों ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक*

*विकलांगों ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक*

IMG 20240512 WA0021 2

 

राठ। आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के नेत्रत्व में नगर के रामलीला मैदान से मतदाताओं को जागरूक करने की लिए रैली निकाली गई। इस दौरान विकलांगों में गोष्टी कर मतदान से होने वाले फायदाओं पर चर्चा की।

आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेश सोनी मंगरौठ के नेतृत्व में नगर के रामलीला मैदान से मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। रैली में विकलांग अपनी ट्राई साइकिलों में विभिन्न प्रकार की मतदाताओं को जागरूक करने वाले स्लोगन लिखी तख़्तियों लेकर चल रहे थे।

इस दौरान विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुनाथ विश्वकर्मा, दिव्यांग सशक्तिकरण संगठन के जिला अध्यक्ष देवनारायण सोनी, उदयभान अनुरागी, प्रमोद कुमार,कल्लू,बबलू,राघव, जानकी प्रसाद, मनप्यारे, लखन, जाहर सिंह, जीतेंद्र आदि अनेक विकलांग मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!