A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

रैक की कमी की वजह से अस्थाई रूप से परिवर्तन।

बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्स•ट्रेन क्रमांक 20825/20826के स्थान पर अस्थाई रूप से तेजस 14 मई से चलेगी।नागपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली हाइटेक वंदेभारत एक्स•को कुछ दिनो के लिए रेल्वे द्वारा अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है।रेल्वे से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन के रैक की कमी होने की वजह से बदलाव किया जा रहा है ।यह बदलाव 14 मई से होगा।बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्स•20825/20826के यात्रीगण जो तेजस एक्स• का उपयोग नही करना चाहेंगे वे अपना पूरा किराया बिना किसी चार्जर्स के वापस ले सकते है।वंदे भारत के यात्री जो तेजस मे सफर करेंगे उन्हे संबंधित क्लास के लिए किराये के अंतर का रिफंड टीटीई या ट्रेन मैनेजर द्वारा दिये गए सर्टिफिकेट के आधार पर निर्धारित गंतव्य स्टेशन से यात्रा पूरी होने के 48घंटे के अंदर ले सकते है। तेजस मे2 एक्जीक्युटिव क्लास के कोच 7चेयरकार एवं दो पावरकार सहित 11कोच होगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया यात्रीगण रेल्वे हेल्पलाइन या स्टेशन मास्टर से संपर्क कर जानकारी ले सकते है ।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!