A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

मकान का निर्माण करते समय करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत

कुशीनगर/पडरौना। मकान निर्माण के दौरान सरिया में करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद घर वाले राजमिस्त्री को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते की परिजनों और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई।

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव निवासी 42 वर्षीय सुभाष चौहान की रिश्तेदारी कुशीनगर जिले के रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी श्रीनिवास चौहान के घर मकान का निर्माण कर रहे थे। मंगलवार की शाम को पीलर खड़ा करते समय ऊपर से गुजरे बिजली तार से सरिया टकरा गया और करंट उतरने से अचेत होकर गिर गए और दो मजदूर बाल-बाल बच गए। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया। रविंद्र नगर इंस्पेक्टर संजय प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हुई है

[yop_poll id="10"]
Show More

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

संवादाता- सोहराब अली मोo-9450456021
Back to top button
error: Content is protected !!