A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर, अग्निशमन विभाग का कांस्टेबल हुआ घायल, शेखपुरा कसlर सड़क की घटना घायल को हायर सेंटर पावापुरी में चल रहा है इलाज. शेखपुरा से तरुण कुमार की रिपोर्ट

शेखपुरा/ कसार मुख्य सड़क मार्ग / अग्नि समन विभाग का कांस्टेबल घायल : शेखपुरा जिले के कसार मुख्य सड़क मार्ग पर अरियरि थाना क्षेत्र के धनोल मोड़ स्थित बीएसएनएल टावर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार 31 वर्षीय वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे गांव के युवकों ने घायल घायल को बेहोशी की हालत में सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते चले की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है। घायल की पहचान कसर थाना क्षेत्र के मणिपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के बेटा प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक रक्सौल जिला में अग्निशमन विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। एक दिन पहले वह घर पर आया था। ड्यूटी पर जाने के दौरान घटना हो गई। वही अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 इसे भी पढ़ें : ट्रेन से गिरी महिला यात्री: सर पर गंभीर चोट, कहां दामाद ने ट्रेन से धक्का दिया था, झारखंड से नवादा बेटी के घर आई थी

Back to top button
error: Content is protected !!