A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर अंबेडकर नगर। घर में सो रही महिला के साथ छेड़खानी करना पड़ोसी युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छेड़खानी करने वाले युवक के विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।
प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बीते 17 मई की रात को महिला अपने घर में सोई हुई थी जबकि पति बाहर रहकर कमाई करता है।उसी समय अखिलेश कुमार पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए हल्ला गुहार मचाई किन्तु पड़ोसियों के सो जाने से कोई बीच बचाव के लिए नहीं पहुंचा रात में महिला ने 112 नंबर डायल को फोन किया और तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची किंतु मुकदमा दर्ज करने की बजाय आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी। इनके आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है।n6112213381716533603890001f473649739f74c8d626a0e151157c4d01124c98289c3fab99c0499b3b03df

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!