A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024ताज़ा खबर

Helth Tips : मुंह के छाले एवम उनका उपचार।

मुंह में अगर छाले हो जाए तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और  जीभ पर होते हैं। संतुलित आहार ,पेट में दिक्कत , पान मसाले का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं।

मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार –

  • शहद में मुलेठी का चूर्ण मिलकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दे।
  • मुंह के छाले होने पर अडूसा के दो तीन पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए। छाले होने पर कत्था और मुलेठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने चाहिए।
  • अमलतास की फली मज्जा को धनिए के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिए। या केवल अमलतास के गूदे को मुंह में रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
  • अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!