A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

इलाज कराने गए युवक से मारपीट

सिद्धार्थनगर। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक से रविवार को नगर के बेलहिया स्थित एक निजी अस्पताल पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस को शिकायत करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि इलाज की बात को लेकर स्टाफ और चिकित्सक आक्रोशित हो गए और मारने पीटने लगे।

शहर के शिवाजी नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र ध्रुप नारायण ने सदर पुलिस को तहरीर देकर बेलहिया चौराहा के पास एक अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों पर मारने- पीटने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि छोटे भाई रोहित का इलाज कराने बेलहिया चौराहे के पास एक अस्पताल में इलाज कराने गया था। भाई का हाथ टूट गया था। इसी दौरान किसी बात से नाराज डॉक्टर व अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने मारा पीट कर पर्चा छीन लिया और अस्पताल से बाहर धकेल दिया। उसने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!