A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

स्वास्थ्य रैंकिंग में प्रदेश में दूसरे स्थान पर अलीगढ़ मंडल

जिला संवाददाता

स्वास्थ्य रैंकिंग में प्रदेश में दूसरे स्थान पर अलीगढ़ मंडलScreenshot 2024 0307 131233 21

 

अलीगढ़ । सीएम डैश बोर्ड पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की अप्रैल माह की रैकिंग जारी हुई है । इसमें स्वास्थ्य संबंधी सरकारी 14 योजनाओं में अलीगढ़ मंडल लगातार टॉप फाइव में है और दूसरे स्थान पर है । जिला रैकिंग में हाथरस जिला तीसरे स्थान पर है । टॉप -5 जिलों में पूर्वांचल के मिर्जापुर व वाराणसी और पश्चिमांचल के तीन सहारनपुर , अलीगढ़ , व आगरा मंडल शामिल हैं । इस रैंकिंग के लिए अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने , उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने , विभिन्न कार्यक्रमों का बेहतर संचालन करने , गर्भवती की सभी जांच , अस्पतालों में प्रसव संख्या को बढ़ाना , सीएचसी पर 70 फीसदी प्रसव , 70 फीसदी जिला स्तरीय अस्पताल में प्रसव , जन्म दर , नवजात की देखभाल , बीसीजी का टीका , बच्चों को पूर्ण टीका आदि की समीक्षा होती है । उसी आधार पर रैकिंग तैयार होती है । जिला रैकिंग में हाथरस और एटा ने अलीगढ़ को पीछे छोड़ दिया है । कासगंज जिला प्रदेश में भी फिसड्डी है । अपर निदेशक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण डा . मोहन झा कहते हैं कि प्रदेश में लगातार मंडल प्रगति दर्ज कर रहा है । इसे बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!