A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

पोखरों की खुदाई करने में नगर निगम ने लगाई जेसीबी

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पोखरों की खुदाई करने में नगर निगम ने लगाई जेसीबी

 

अलीगढ़ । नगर आयुक्त अमित आसेरी ने विकास नगर में कुंदन नगर ट्यूबवेल के पास वाली पोखर का अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया । उन्होंने महाप्रबंधक जल को इस पोखर को सेक्टरवार विभक्त करते हुए जेसीबी से गहरी खुदाई कर जल संचय के लिए तैयार करने के निर्देश दिए । उन्होंने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को पोखर की पैमाइश करते हुए अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए । महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ द्वारा 151 प्रति घन मीटर की दर से पोखरों का गहरीकरण कराया जा रहा है । चार पोखर साफ कर दिए हैं , जिनमें मथुरा रोड वार्ड 23 पोखर , बेरी वाली पोखर , 8 बीघा पोखर , स्कूल के पास वाली पोखर और सभासद के गांव वाली पोखर शामिल है । छह पोखर पर काम प्रगति पर है । इनमें नई बस्ती पोखर , गूलर रोड और शक्तिनगर पोखर , मंजूर गढ़ी पोखर , विकास नगर और अली नगर पोखर शामिल है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!