A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

डग्गेमार वाहनों संचालकों करने वाले गुटों के बीच गुरुवार शाम संघर्ष हो गया बीच बचाव के दौरान एक

घायल युवक कुलदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे शुभम सिकरवार ने बताया कि

*आगरा अपडेट*

 

*डग्गेमार वाहनों संचालकों करने वाले गुटों के बीच गुरुवार शाम संघर्ष हो गया बीच बचाव के दौरान एक युवक पर किया हमला जिला अस्पताल पहुंचा इलाज के लिए*——-+आगरा में कुबेरपुर के पास डग्गेमार वाहनों का संचालन करने वाले दो गुटों के बीच गुरुवार शाम संघर्ष हो गया। बीच बचाव के दौरान एक युवक घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का आरोप है कि उसे कुबेरपुर गांव में घेरकर मारा गया है।

 

घायल युवक कुलदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे शुभम सिकरवार ने बताया कि कुबेरपुर हाईवे पर उनकी गाड़ियां चलती हैं लेकिन दूसरे पक्ष के रवि, अजय, संदीप और अमित के साथ मिलकर उन्होंने तीन बार उनकी सवारियों से भरी हुई गाड़ी को खाली कर दिया। इस पर विवाद होने लगा। एत्मादपुर के गांव दलेल नगर का कुलदीप भी एक वाहन में बैठा था। विवाद को बढ़ता देख यात्री कुलदीप बीच बचाव करने आ गया। इसी दौरान उसके हाथ से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को धक्का लग गया और वह गिर गया। इसी बात पर वाद विवाद बढ़ता चला गया। मारपीट के बाद सुलह भी हो गई। मामला शांत होने के बाद कुलदीप कुबेरपुर गांव की तरफ चला गया।

 

तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया। लगभग 30- 40 लोगों ने कुबेरपुर गांव में कुलदीप को घेरकर उस पर हमला कर दिया। घायल कुलदीप को पहले मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के साथ आए लोगों ने बताया कि इस घटना की एत्मादपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहले तहरीर स्वीकार नहीं की थी। मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई और तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!