A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

गोलियां चलाकर मांगी 5 करोड़ की फिरौती

बिग ब्रेकिंग न्यूज हरियाणा के हिसारजिले से

रामनिवास बेनीवाल /रिपोर्टर/ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ हिसार 24 जून 2024।हिसार के ऑटो मार्केट में जिंदल पार्क के नजदीक इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभगत गुप्ता के महिंद्रा शोरूम पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलाई और 5 करोड़ की फिरौती केलिए पर्ची फेंक कर हो गए फरार। करीब 100 मीटर दूरी पर है पुलिस थाना।

रामभक्त गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता इस संस्थान के संचालक है। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश शोरूम पर पहुंचते हैं और पर्ची फेंक कर हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं। बता दे की शहर के पोस्ट इलाके में स्थित शोरूम पर सरेआम फिरौती मांगना और हवाई फायर करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय दुकानदार भी डर के साए में है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!