A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

हरियाणा में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग

रामनिवास बेनीवाल की रिपोर्ट हिसार स्थितमहिंद

हिहिसार स्थित महिंद्रा के शोरूम पर फायरिंग के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी सार।
हरियाणा के हिसार में नई ऑटो मार्केट में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में सोमवार को 3 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग दुकानों में छिप गए। 2 बदमाशों के हाथों में हथियार थे।
यहां करीब 30 राउंड फायर किए गए। शोरूम के सामने के शीशे टूट गए, और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी। बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर फिरौती के लिए एक पर्ची भी फेंकी, जिसमें 5 करोड़ रुपए मांगे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हिसार की न्यू ऑटो मार्केट में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। उनके बेटे संजय गुप्ता इसके संचालक हैं। यहां से सिटी थाना 200 मीटर दूर है। आज दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार 3 बदमाश यहां पहुंचे।
उन्होंने चेहरों पर गमछा लपेटा हुआ था। 2 बदमाश शोरूम के अंदर गए और काउंटर पर पर्ची फेंकी। इसके बाद बाहर आकर फायरिंग शुरू कर दी। एक-एक कर यहां करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गई। इसके बाद बदमाश बाइक से ही बरवाला चुंगी की तरफ फरार हो गए।
इस बीच लोगों ने गाड़ियों के पीछे छिप कर जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद DSP सतपाल यादव और सिटी SHO मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रही है और शोरूम में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों के मुंह ढंके होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को इसमें किसी गैंग के होने का शक है। इस बीच हिसार के SP मोहित हांडा भी मौके पर पहुंचे और वारदात का मुआयना कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
वहीं घटना के बाद पूरी ऑटो मार्केट में दहशत है। आसपास के दुकानों को बंद कर व्यापारी सड़क पर आ गए हैं। व्यापारियों ने दिन दिहाड़े इस तरह की घटना होने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
बजरंग दास गर्ग ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। आए दिन व्यापारियों से लूट और फिरौती मांगी जा रही है और दिन दिहाड़े गोलियां बरसाई जा रही है। डीइसपी सतपाल यादव ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!