हज यात्रा से लौटे हाजियों का किया स्वागत।
चूरू।✍️ विनोद खन्ना व मदनलाल पण्डितांवाली
मक्का मदीना से हज यात्रा पूरी कर हज यात्रियों का जत्था लौटना शुरू हो गया है चुरू जिले के गांव बाढ़सर में शनिवार को हज यात्रा कर सकुशल घर पर लौटे हाजण हुसैनी बानो व पुत्र हाजी बाबू का उनके बड़े बेटे भंवर ओर उसके पिता बुन्दी लाल खां राव एंव ग्रामीणों ने हाजियों को फूल माला पहना कर एवं जेसीबी से फुल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
हज यात्रियों ने बताया कि गांव लौटने पर सभी वर्ग के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब 43 दिन के हज यात्रा के दौरान हज यात्री मक्का मदीना में स्थित रुबातों में ठहरते थे।वही इस मौके पर बाबूलाल, अमर दीन, अल्ला दीन,इदुदीन, हाजी छोटूदीन, हाजी इब्राहिम , उप प्रधान शोभा सिंह , सरपंच प्रभु सिंह , साद प्रेमदास, हेमाराम जाखड़ विजय सिंह बाबूलाल सुथार, दानाराम सुथार, शिवदयाल सिंह, हाजी मनजीत ,सलीम लालगढ़ सुभान खान, रौनक राव, ओम आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे







